बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
06-Nov-2022 01:24 PM
PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा हुआ है। बेऊर थाना क्षेत्र के कल्याणी कॉपरेटिव फेस 2 किराए के मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इस बात की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीन महिलाओं के साथ एक पुरुष को धर दबोचा, हालांकि इस दौरान कुछ अन्य लोग भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि कल्याणी कॉपरेटिव फेस 2 में पिछले एक महीने से यह काला कारोबार चल रहा था। गिरफ्तार महिलाओं और युवक ने इस बात की पुष्टि की है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। ग्रामीणों को इस बात का पहले से शक था कि यहां गलत काम हो रहा है। इसी शक के आधार पर ग्रामीण अचानक उस किराए के मकान में पहुंच गए जहां तीन महिलाओं को एक युवक के साथ रंगेहाथ धर दबोचा।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची बेउर थाने की पुलिस ने तीनों महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद छापेमारी की गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ में जुटी है और फरार हुए दो अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी है। रिहायशी इलाके में चल रहे इस घिनौने कारोबार की जानकारी मिलने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।