ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / पटना के पुनपुन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की हुई बैठक, बड़ी संख्या में...

पटना के पुनपुन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की हुई बैठक, बड़ी संख्या में HAM कार्यकर्ता हुए शामिल

04-Oct-2023 07:12 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी पार्टी को बूथ लेबल तक मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पटना के पुनपुन में बुधवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। पुनपुन के पटेल उत्सव हॉल में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में HAM कार्यकर्ता शामिल हुए।


बैठक को संबोधित करते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नीरज पटेल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन की विचारधाराओं को पुनपुन प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों तक पहुंचना है। सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि पार्टी की आवाज़ हर क्षेत्र तक पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुनपुन प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री जीतन मांझी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य है।


नीरज पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से एक पहल करने की अपील की और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता हम पार्टी का झंडा अपने घरों के छत पर लगाए और उसकी एक तस्वीर भेजें ताकि हर गांव और हर शहर में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की झंडा दिखाई दे और पार्टी की ताकत के साथ साथ एकजुटता दिख सके।


इस मौके पर नीरज पटेल, एससी-एसटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर मांझी, पुनपुन के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, नगर पंचायत पुनपुन के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रविशंकर पटेल राजेश कुमार, दिनेश कुमार, सोनू कुमार, रवि रंजन कुमार, राहुल पटेल, अशोक सिंह, सोनी सिंह, सुनील पटेल, बिट्टू पटेल, अप्पू पटेल, शंभू जी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।