ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

पटना के मेदांता अस्पताल में लोगों का हंगामा, महिला रोगी के साथ मारपीट और मोटी रकम ऐंठने का आरोप

04-Jun-2023 05:48 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना से बडी खबर आयी है. पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है. उन्होंने अस्पताल में गंभीर आरोप लगाये है. मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बेवजह वेंटीलेटर और आईसीयू में मरीजों को रखकर लाखों रूपये की अवैध वसूली की जा रही है. अस्पताल में गुंडों को रखा गया है और गुंडों ने एक महिला रोगी के साथ मारपीट की है. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम भी कर दिया.


हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि अस्पताल में पैसे की लूट हो रही है. ऑपरेशन करने से पहले मरीज के परिजनों से पूछा तक नहीं गया और ऑपरेशन के नाम पर 10 लाख का बिल थमा दिया गया. अस्पताल से आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि ऐसा एक मरीज के साथ नहीं हुआ बल्कि दर्जनों लोगों के साथ हुआ है. 


आक्रोशित लोगों ने पहले अस्पताल में हंगामा किया और फिर सड़क जाम कर दिया. इसके बाद वहां कई थानों की पुलिस एक साथ पहुंची. कंकड़बाग, जक्कनपुर और पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर लोगों को समझाया. लोग आरोप लगा रहे थे कि उन्हें मरीज से मिलने तक नहीं दिया जाता है. बिना पूछे ऑपरेशन कर 10 से 15 लाख का बिल थमा दिया जा रहा है. कोई अस्पताल में भर्ती हो रहा है तो 5 से 6 दिन में 10 से 15 लाख का बिल देकर पैसा वसूला जा रहा है. 


मरीजों के परिजनों का कहना है कि जो डॉक्टर अस्पताल आये ही नहीं उनके नाम पर भी पैसा वसूला जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन किसी सवाल का जवाब नहीं देता. आज एक महिला मरीज ने अपने इलाज के बारे में जानकारी मांगी तो उसे ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा रखे गये गुंडों ने पीट दिया. महिला रोगी के साथ हाथापाई की गयी. आक्रोशित लोगों ने मेदांता अस्पताल के सामने रोड जाम कर दिया. पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा बुझा कर रोड जाम हटवाया है.