ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना के मरीन ड्राइव पर बाइक पर पिस्टल लहराने वाली लड़की गिरफ्तार, पुलिस से बोली..गलती हो गई हमसे..SORRY

23-Aug-2023 09:05 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के गंगा पथ यानि मरीन ड्राइव पर एक लड़की का वीडियो सामने आया था। वह बाइक पर सवार होकर दोनों हाथ में पिस्टल लहरा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की को पटना पुलिस ने सिपारा इलाके से गिरफ्तार किया है। जबकि उसके साथ बाइक पर जो लड़का बैठा था वह फरार है। उस लड़के का नाम लड़की ने विशाल बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाइक चलाने वाले लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  


पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बाइक पर पिस्टल लहराने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाइक चलाने वाले युवक विशाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। लड़की ने अपना गुनाह कबूला है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका बर्थडे था। वह बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पटना के मरीन ड्राइव पर गई थी। अपने दोस्तों को भी वहां बुलाया था। 


इस दौरान विशाल पिस्टल लेकर आया था। तब बाइक पर पिस्टल लेकर उसने रील बनाया था। पुलिस ने बताया कि बाइक की बरामदगी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। लड़की ने बताया है कि उससे गलती हो गयी है। लड़की ने लोगों से कहा है कि आप लोग ऐसा वीडियो मत बनाईएगा विनती करती हूं। लड़की ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. 


गौरतलब है कि पिछले दिनों पटना के मरीन ड्राइव का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की बाइक के पीछे खडी होकर दोनों हाथों में पिस्टल लिये दिखी थी। वह कुछ देर तक यूं ही पिस्टल लहराती रही और फिर बाइक के पीछे बैठ गई। इससे पहले भी एक लड़की ने बाइक पर सवार होकर पिस्टल के साथ मरीन ड्राइव पर स्टंट किया था. बाद में पुलिस ने उसकी तलाश कर ली थी. उसके बाद पुलिस ने बताया था कि लड़की ने पिस्टल नहीं बल्कि पिस्टल जैसा दिखने वाला गैस लाइटर लहराया था. 

news image


news image