तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
23-Oct-2023 03:59 PM
By First Bihar
PATNA:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मंदिरी नाले से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मंदिरी नाले से बरामद डेड बॉडी फुला हुआ था। जिसके कारण शव की पहचान करने में दिक्कत आ रही थी। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान 19 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में की है। बताया जाता है कि नीरज का घर मंदिरी नाले के बगल में है। वह चीना कोठी हरिजन टोला का रहने वाला था। नाले से युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि नीरज महासप्तमी के दिन से लापता था। जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। परिजनों ने इस बात की जानकारी बुद्धा कॉलोनी थाने को नहीं दी थी और महानवमी के दिन अहले सुबह उसकी लाश मंदिरी नाले से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान नीरज के रूप में की।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम के साथ पहुंचे लॉ एन्ड ऑर्डर डीएसपी कृष्णा मुरारी प्रसाद ने बताया कि मंदिरी नाले से नीरज नामक युवक की लाश बरामद की गयी है। नाले के पानी के कारण डेड बॉडी काफी फुला हुआ था जिसकी पहचान होने में दिक्कत आ रही थी लेकिन स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान चीना कोठी के हरिजन टोला निवासी 19 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में की।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घटना के संबंध में आस-पास के लोगों और परिजनों से पुलिस ने जानकारी ली लेकिन घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही मंदिरी नाला से नीरज की लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।