ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना के लड़का से UP की लड़की को इंटर कास्ट मैरिज करना पड़ा महंगा, पति कर रहा है यह डिमांड

15-Mar-2022 09:31 AM

PATNA : खबर बिहार की राजधानी से आ रही है जहां एक लड़के और उसके परिवार वालों पर UP के बरेली में रिपोर्ट दर्ज की गई है. आरोप लगाया है कि इंटर कास्ट शादी के 5 साल बाद लड़के और उसके तरफ के लोग अब 40 लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं. इसके लिए लड़की को प्रताड़‍ित किया जाता है और दूसरी शादी करने की भी धमकी दिया जा रहा है. 


बरेली के रहने वाली चित्रा उर्फ चंचल ने प्राथमिकी में बताया है कि पटना के निशांत चंद्र से उनकी शादी 16 मई 2017 को हुई थी. उनका अंतरजातीय विवाह था. शुरुआत में उनकी जिंदगी अच्‍छे से चल रही थी. वे महानगर उत्‍सव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लग. बीते साल उनके भाई की शादी थी. उसमें शरीक होने के लिए निशांत के परिवार के लोग भी यूपी आए. लेकिन यहां उनके तेवरअलग ही हो गए थे . कहने लगे कि निशांत की शादी में दहेज नहीं दिया. अब 40 लाख रुपये और कार चाहिए.  यह सुनकर मायके लोग सन रह गए. साथ ही निशांत भी परिवार के लोगों की बातों में सुर मिलाने लगा. उसने यहां तक कह दिया कि यदि दहेज के पैसे और कार नहीं दिए तो वह दूसरी शादी कर लेगा.


वहीं दूसरी तरफ 17 फरवरी को चित्रा देवी के मोबाइल पर किसी महिला का कॉल आया. उसने अपना नाम तन्नु बताया. और कहा वह निशांत की पत्नी है. इस बारे में जब पति से पूछा तो जवाब देने के बजाए घर छोड़ कर चला गया. पीड़िता महिला ने थाने में गुहार लगाई लेकिन वहां सुनवाई नहीं होने पर आइजी रमित वर्मा के पास गई. इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई. महिला ने पति निशांत चंद्र, सौली सिन्‍हा, नमिता चंद्रा, राजेश कुमार और तन्‍नू पर मामला दर्ज कराया है. एससी-एसटी एक्‍ट, दहेज उत्‍पीड़न समेत अन्‍य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.