ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

पटना के कुख्यात गुड्डू मुनीर का मर्डर, पुलिस को कई मामलों में थी तलाश

14-Mar-2021 08:40 AM

PATNA : पटना के कुख्यात अपराधी गुड्डू मुनीर की हत्या कर दी गई है. गुड्डू मुनीर की तलाश पुलिस को कई आपराधिक मामलों में थी लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पटना के सुलतानगंज थाना इलाके के दरगाह रोड का रहने वाले गुड्डू मुनीर के ऊपर 2 दर्जन से अधिक के हत्या और अन्य अपराधिक मामले दर्ज है.


पटना पुलिस से बचने के लिए गुड्डू मुनीर इन दिनों दिल्ली में रह रहा था और दिल्ली के खजूरी थाना इलाके में ही उसकी हत्या की गई है. पुलिस के मुताबिक दिल्ली में गुड्डू मुनीर की हत्या होने के बाद दिल्ली पुलिस ने पटना पुलिस से दिन-रात संपर्क किया. पटना पुलिस ने दिल्ली पुलिस को गुड्डू के आपराधिक रिकॉर्ड को मुहैया कराया है. खबर है कि गुड्डू के परिजन पटना से दिल्ली रवाना हो चुके हैं.


पुलिस को गुड्डू मुनीर की तलाश कई मामलों में थी. वह पटना के कई इलाकों में रंगदारी वसूली तथा इसके अलावा जमीन विवाद में भी गुड्डू का नाम कई बार सामने आ चुका था. पटना पुलिस और एसटीएफ की रडार पर होने की वजह से वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. पटना पुलिस को जैसे ही गुड्डू की हत्या के बारे में जानकारी मिली वैसे ही पुलिस द्वारा उपलब्ध कराएं इन दस्तावेजों के आधार पर ही पहचान हो सकी कि जिसकी हत्या हुई वह गुड्डू मुनीर ही है. दिल्ली पुलिस से पुष्टि होने के बाद पटना पुलिस ने गुड्डू के परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी.