ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

पटना के कारोबारी को मोतिहारी में मारी गोली, खुद ही कार ड्राइव कर पहुंचे अस्पताल

08-Mar-2021 08:09 AM

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है, अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल साबित हो रही है. 

ताजा मामला मोतिहारी के छतौनी थाना इलाके के बरियारपुर  के पास की है, जहां अपराधियों ने पटना के कारोबारी को गोली मार दी. मिली जानाकीर के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने पटना के कारोबारी को गोली मार दी. घायल कारोबारी की पहचान पटना के न्यू कॉलोनी निवासी विनय कुमार के रुप में की गई है. विनय का पटना के खजांची रोड में स्टेशनरी की दुकान है. 

गोली विनय के दाहिने हाथ को बेधती हुई सीने में जा लगी. वारदात के वक्त गाड़ी में एक उनके दोस्त बाढ़ निवासी नंदकुमार भी सवार थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि कारोबारी मोतिहारी में संबंधी के घर से कार से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने गोली मार दी.गोली लगने के बाद भी विनय ने हिम्मत नहीं हारी और खुद कार ड्राइव करते हुए अस्पताल पहुंचे.इसके बाद उनके दोस्त ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. नंदकुमार के अनुसार अपराधियों ने पांच चक्र गोलियां चलाई है. गोलीबारी में कार के शीशे चकनाचुर हो गए. 

घटना के संबंध में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि कारोबारी को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है. सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.