ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा?

पटना के कारोबारी का मुजफ्फरपुर में मर्डर, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

पटना के कारोबारी का मुजफ्फरपुर में मर्डर, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

14-Dec-2020 09:12 AM

MUZAFFARPUR: अपराधियों का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अपराधी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. पुलिस को चैलेंज करते हुए अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कांटी-शिवहर रोड में रघई के पास की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े  पटना में बालू-गिट्टी का कारोबार करने वाले योंगेद्र कुमार (45) को गोलियों से भून डाला. बताया जा रहा है कि योगेंद्र अपने पैतृक गांव पूर्वी चंपारण के तेतरिया के राजेपुर से भतीजी की शादी में शामिल होकर स्कॉर्पियो से पटना के कंकड़बाग लौट रहे थे. गाड़ी में पत्नी, साला व तीन बच्चे भी थे. रविवार को ढाई बजे दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी आए और स्कॉर्पियों को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. कारोबारी के सिर व गर्दन में चार गोलियां लगी, इसके बाद अपराधी फरार हो गए.  वारदात के बाद परिजन कारोबारी को  एसकेएमसीएच ले  गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक के बेटे और साला के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. कारोबारी के बेटे ने बताया कि  चाचा की बेटी की शादी में सामिल होकर वे लोग लौट रहे थे, योगेंद्र  खुद स्कॉर्पियो ड्राइव कर रहे थे,  प्राथमिक विद्यालय कांटी मधुबन के पास सड़क जर्जर थी. स्कॉर्पियो के आगे एक कार चल रही थी. स्कूल के पास स्कॉर्पियो की रफ्तार धीमी हुई इसी बीच दो हाईस्पीड बाइक सवार चार युवक मास्क लगाए आ धमके और स्कॉर्पियो को आगे से घेर लिया और  पिस्टल तान दी. दोनों बाइक से एक-एक युवक उतरे और योगेंद्र पर फायरिंग कर दी. कारोबारी स्कॉर्पियों लेकर जान छोड़ देने की मिन्नत करता रहा पर अपराधियों ने एक न सुनी.  कारोबारी की बगल वाली सीट पर उनके साला बैठे थे. वह बाल-बाल बच गए. गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज गया. जबतक ग्रामीण पहुंचे तबतक सभी अपराधी फरार हो गए.