राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
31-Jul-2020 07:49 AM
PATNA : पटना के कंकड़बाग इलाके में सुबह सवेरे सनसनी फैल गई। दरअसल कंकड़बाग के टीएन पथ के पास एक युवक की लाश मिली है। बोरे में बंद युवक की लाश को कचरे के ढेर के पास फेंका गया है।
स्थानीय लोगों ने सुबह जैसे ही बोरे में बंद लाश को देखा उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी है। कचरे के ढेर के पास इस तरह लाश मिलने के बाद तरह तरह के बात हो रही है।
कंकड़बाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और वह इस मामले की छानबीन कर रही है। बोरे में बंद युवक का हाथ पीछे करके बांधा हुआ है और ऐसा लगता है की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या की गई है। लाश किसकी है इसकी पहचान नहीं हो पाई है।