LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
03-Sep-2021 09:20 AM
By Badal
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई को अंगूठा दिखाते हुए लूटेरों ने एक बार फिर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि एक ज्वेलरी शॉप से अपराधियों ने एक मिनट में 3 लाख की ज्वेलरी और कैश लूट लिए. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके की है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बाइक से पहुंचे अपराधियों ने हेलमेट पहनकर लाखों के जेवरात लूट लिए. अपराधियों ने इस घटना को बहुत ही कम समय में अंजाम दिया. वहीं लूट के बाद भागने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की.
लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर महज दो अपराधी ही आए थे और हथियार के दम पर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित ज्वेलर ने बताया कि अपराधियों ने दुकान में घुसकर पिस्टल की नोक पर डब्बे में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवरात के साथ ही 28 हजार रूपये कैश लूट लिए.
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक तो वे हेलमेट पहनकर दुकान में घुसे थे, जिस कारण उनका चेहरा ठीक से पता नहीं चल पाया. दूसरी तरफ दुकान के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण घटना कैद नहीं हो पाई. पुलिस ने मामले की जांच और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कही है.
घटना पर सिटी एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में दो बाइक सवारों के द्वारा हेलमेट पहनकर ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूट की घटना आई है. अपराधियों ने दुकान से 65 ग्राम सोने के जेवरात जिसकी कीमत तीन लाख रूपये के करीब है, लूट ली है. अपराधियों ने महज एक मिनट के अन्दर इस लूट को अंजाम दिया है. इस दौरान दुकान में कई ग्राहक भी बैठे हुए थे, जो अचानक ये सब होता देखकर घबरा गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.