ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना के जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम नीतीश की बैठक टली, बीजेपी विधायकों...

पटना के जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम नीतीश की बैठक टली, बीजेपी विधायकों को डेंगू होने के कारण अब 24 अक्टूबर को होगी बैठक

19-Oct-2019 08:09 AM

PATNA : पटना में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनप्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक टल गई है। यह बैठक आज यानी 19 अक्टूबर को होनी थी लेकिन अब यह आगामी 24 अक्टूबर को होगी। 


पटना के बीजेपी विधायकों को डेंगू होने के कारण यह बैठक टल गई है। दीघा से बीजेपी के विधायक संजीव चौरसिया और बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन डेंगू की चपेट में हैं। वहीं कुम्हरार से बीजेपी विधायक अरुण सिन्हा सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस के कारण बेड रेस्ट में हैं। इन विधायकों की बीमारी को देखते हुए फिलहाल बैठक टाल दी गई है। 


इस बैठक में शामिल होने के लिए पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, आशा सिन्हा, विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन और पटना नगर निगम के मेयर सीता साहू को बुलावा भेजा गया था। अब सीएम नीतीश इन सभी जनप्रतिनिधियों के साथ 24 अक्टूबर को इस बात पर चर्चा करेंगे कि पटना में जल निकासी की व्यवस्था कैसे की जाए।