ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / पटना के जमाल रोड में कंपनी के ऑफिस में लगी आग, लाखों की...

पटना के जमाल रोड में कंपनी के ऑफिस में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

02-Feb-2023 08:54 AM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही है जहां  एक निजी कंपनी के कार्यालय में मंगलवार की रात 10.30 बजे अचानक आग लग गयी. इस आग में लाखों की संपत्ति जल कर रख हो गई. बताया जा रहा है यह आग शॉट सर्किट की वजह से ही लगी है.


बता दें गांधी मैदान थाने के जमाल रोड गीतांजलि अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस में मंगलवार की रात आग लग गई. आग ने ऑफिस में रखे सोफा, टेबल, कुर्सी, लैपटॉप, एसी और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया. 


बताया जा रहा है कि आग ने विकराल रूप ले लिया था. इस घटना कि खबर जब उसी अपार्टमेंट के एक अन्य ऑफिस में मौजूद कर्मियों को लगी तो उन्होंने ने अग्निशमन को फोन किया और मामले की जानकारी दी. इसके बाद दमकल की दो गाड़ी पहुंची और ऑफिस के दरवाजे को तोड़ कर आग को बुझाया. बता दें गीताजंलि अपार्टमेंट में रेसिडेंसियल फ्लैट भी हैं.