ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका

Home / news / पटना के कुख्यात को STF ने दबोचा, नौबतपुर इलाके में बोलती थी इसकी...

पटना के कुख्यात को STF ने दबोचा, नौबतपुर इलाके में बोलती थी इसकी तूती

11-Dec-2020 09:36 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ ने पटना के कुख्यात ईनामी बदमाश किशन कुमार को धर दबोचा है, जिसके ऊपर सरकार ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था. पुलिस इससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


पुलिस सूत्रों के मुताबि एसटीएफ की टीम ने कुख्यात किशन को झारखंड के जमशेदपुर इलाके से दबोचा है, जहां यह दुर्दांत अपराधी बिहार पुलिस से छिपकर बैठा हुआ था. आपको बता दें कि गिरफ्तार अपराधी किशन कुमार पटना जिले के चेचौल गांव का रहने वाला है. नौबतपुर समेत राजधानी के कई इलाकों में इसकी तूती बोलती थी.


जमशेदपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त करवाई में किशन कुमार की गिरफ़्तारी हुई है, जिसे पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी. आपको बता दें कि हाल ही में किशन ने दूध डेयरी पर फायरिंग की थी. इसने नौबतपुर में भी दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी को गोली मारी थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था.


किशन की गिरफ़्तारी के बाद सोशल मीडिया में एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में एक महिला की आवाज़ सुनाई दे रही है, जो यह दावा कर रही है कि वह अपराधी किशन की मां है. महिला ये कह रही है कि "मैं किशन कुमार की मां हूं. पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके के चेचौल गांव से बोल रही हूं. मेरा बेटा अभी-अभी जमशेदपुर के बेसा नगर थाने के पूजा पीजी से गिरफ्तार हुआ है. एसटीएफ के द्वारा उसे पकड़ा गया है, जिसकी खबर न्यूज़ के माध्यम से मिली है. हालांकि विभाग की ओर से इस गिरफ़्तारी के मामले में कोई भी जानकारी परिजन को नहीं दी जा रही है."