ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

होटल पनाश गैंगरेप कांड : महिला एंकर को लगातार मिल रही धमकी, कहा.. मामले को रफा-दफा करो

21-Sep-2021 09:06 PM

PATNA : राजधानी पटना के बड़े होटल पनाश में कोलकाता की महिला एंकर के साथ हुई गैंगरेप की घटना में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है लेकिन पीड़िता को लगातार धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। पीड़िता को लगातार फोन पर यह कहा जा रहा है कि वह मामले को रफा-दफा करे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपित हर्ष रंजन की पत्नी बताने वाली एक महिला ने उसे फोन किया और धमकी देते हुए कहा कि मामले को रफा-दफा कर दो। फोन करने वाली महिला ने यह भी कहा कि मैं फ्लाइट का टिकट भेज देती हूं, पटना आ जाइए वरना नतीजा बहुत बुरा होगा। 


पीड़िता की तरफ से कोलकाता के जाधवपुर थाने में कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। 21 सितंबर को कंप्लेन दर्ज कराने के बाद से लगातार उस पर दबाव बनाया जा रहा है। कोलकाता से आई महिला एंकर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ हर्ष रंजन और विक्रांत केजरीवाल नाम के दो लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद से यह दोनों फरार है। पीड़िता का कहना है कि जब तक के यह दोनों गिरफ्तार नहीं होंगे हम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोलकाता में कंप्लेन दर्ज होने के बाद पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब बड़े होटल पनाश के अंदर गैंगरेप की खबर सामने आई थी। 


आपको बता दें कि पीड़िता ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उसे 14 सितंबर को पहली बार केस उठाने के लिए धमकी भरा कॉल किया गया। 16 सितंबर को भी उसे सुबह-सुबह फोन आ गया मामले को रफा-दफा करने की धमकी दी गई। इस धमकी भरे कॉल के बाद महिला एंकर और उसके पति का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए वरना उनके खिलाफ किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इधर इस मामले में टाउन एएसपी अमित रंजन का कहना है कि गैंगरेप के मामले की जानकारी पुलिस को हुई है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाएगा।