Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी
27-Jul-2023 05:31 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: पटना के गौरीचक थाना के पावर ग्रिड के पास स्कूली बस और पिकअप वाहन की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली बस में सवार आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही गौरीचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के मदद से स्कूली छात्र-छात्राओं का रेस्क्यू किया गया।
स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से घायल छात्र-छात्राओं को पास के ही निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद तुरंत सभी छात्र छात्राओं को स्कूल के लिए रवाना किया गया। गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हल्की चोट लगी है अब सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के सत्यम पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में पावर ग्रिड के नजदीक तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने और नियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक जोरदार आवाज के साथ गाड़ी सड़क के किनारे रुक गई। स्कूली बस में सवार छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सभी छात्र छात्राओं को बस से निकालने के बाद सभी को सुरक्षित विद्यालय और कुछ छात्र छात्राओं को उनके घर पर पहुंचाया। इस मामले को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस हादसे में कुछ स्कूली छात्र छात्राओं को हल्की चोटे आई है। उन्होंने बताया कि सत्यम पब्लिक स्कूल की बस है। सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं और सुरक्षित उन्हें उनके घर तक पहुंचा दिया गया है।