बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
15-Aug-2024 07:25 AM
By First Bihar
PATNA : स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार सुबह 9 बजे झंडा फहराएंगे।मुख्यमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया है।
वहीं, गांधी मैदान में एंट्री से लेकर बैठने तक की गाइडलाइन जारी की गई है। सुबह 7 बजे से लेकर कार्यक्रम खत्म होने तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दर्शकों के लिए 60 हजार वर्ग फीट में शेड बनाया जा रहा है। इससे लोगों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। गांधी मैदान में 13 झांकियां भी दिखाई जाएंगी। ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेंगे। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी मेहमान सुबह 8:30 बजे तक अपनी जगह पर पहुंच जाएंगे। आम लोग गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से प्रवेश कर सकेंगे। मीडियाकर्मी गेट नंबर 9 से प्रवेश करेंगे। आमंत्रित अतिथि गेट नंबर 10 से और विशिष्ट अतिथि रामगुलाम चौक के पास स्थित गेट नंबर 10 से प्रवेश करेंगे। राजधानी पटना में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
98 मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आम लोग गेट नंबर 4, 5, 6 और 7 से प्रवेश कर सकेंगे। दरअसल, सुरक्षा को देखते हुए पूरे गांधी मैदान को 4 सेक्टर में बांटा गया है और हर सेक्टर के लिए अलग-अलग अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कुल 98 मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगे। महिला पुलिस, लाठी बल और दूसरे सुरक्षा दस्ते भी तैनात रहेंगे। सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी 15 अगस्त को सुबह 6 बजे अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएँगे।