Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
02-Dec-2019 01:42 PM
PATNA : यूं तो बिहार का लिट्टी चोखा दुनियाभर में मशहूर है. लेकिन राजधानी में मिलने वाले लिट्टी चोखा के साथ- साथ कई ऐसे फ़ूड पॉइंट्स हैं जहां के टेस्टी फ़ूड आइटम्स का स्वाद आपके मुंह का जायका पूरी तरह से बदल देगा. आज हम आपको बताएंगे पटना में फ़ूड और फ़ूड पॉइंट्स के ढेर सारे ऑप्शन्स. जहां आप मनपसंद खाने का भरपूर स्वाद उठा सकते हैं.
मक्खन के साथ लिट्टी-चोखे का कमाल -
बिहार का वर्ल्ड फेमस फूड आइटम लिट्टी चोखा. कोयले में पकी हुई और देसी घी में डूबी हुई लिट्टी को जब आप चटनी और टेस्टी चोखे के साथ खाएंगे तो बस उंगलियां चाटते रह जाएंगे. इस टेस्टी फूड आइटम का स्वाद आप महज 20 रुपये में उठा सकते है. पटना जंक्शन के न्यू मार्केट के पास गोपी लिट्टी दुकान की लिट्टी बड़ी फेमस है. करीब पांच वर्षों से यहां लिट्टी की दुकान लगी है. यहां लिट्टी को मक्खन के साथ भुना जाता है
नया टोला के महंगु का मटन है खास -
नॉन वेज की बात करें तो नया टोला स्थित महंगु होटल के मटन का टेस्ट लाजवाब होता है. यहां के मटन कबाब, मटन गोली और मटन कलेजी की बात ही कुछ और है. ये दुकान 30 साल पुरानी है. पहले इनकी दुकान सचिवालय के पास लगती थी.
कला मंच के काला जामुन का स्वाद -
वैसे तो राजधानी में आपको हर जगह गुलाब जामुन खाने को मिल जाएगा लेकिन बाकरगंज स्थित कला मंच का काला जामुन बेहद फेमस है. ये दुकान 50 सालों से चल रहा है. एक दौर था फिल्म अमिनेता जब भी नाटक के सिलसिले में पटना आते थे तो उनकी पहली पसंद यहीं होती थी.
बॉलीवुड की दुनिया में खाने का मजा -
अगर आपको फिल्म देखना पसंद है तो आपको पटना के बॉलीवुड ट्रीट्स रेस्टोरेंट में जरुर जाना चाहिए. यहां का इंटीरियर्स बॉलीवुड की थीम पर डेकोरेट किया गया है. यहां आपको न सिर्फ बेहतरीन फास्ट फूड आइटम्स और डेजटर्स का स्वाद मिलेगा बल्कि आप अपने मोमेंट को एन्जॉय भी करेंगे
होटल या क्रिकेट का मैदान -
क्रिकेट लवर्स के लिए राजधानी में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां आपको फील होगा कि आप क्रिकेट के मैदान में हो . पटना के कपिल देव्स इलेविन रेस्टोरेंट को क्रिकेट की थीम पर डेकोरेट किया गया है। यहां भी आप टेस्ट के साथ साथ बेस्ट इंटीरियर का आनंद उठा सकते हैं.