ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / पटना के डॉक्टर की पत्नी का मर्डर, बोरिंग रोड में घर से निकली...

पटना के डॉक्टर की पत्नी का मर्डर, बोरिंग रोड में घर से निकली नौबतपुर में मिली डेडबॉडी

24-Nov-2021 03:55 PM

PATNA : पटना के नौबतपुर इलाके में आज सुबह जिस महिला का शव बरामद किया गया था उसकी पहचान कर ली गई है. दरअसल मामला पटना में एक हाईप्रोफाइल मर्डर का है. पटना के बोरिंग रोड इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गई और उसकी डेट बॉडी नौबतपुर से बरामद की गई.


पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में रहने वाले डॉक्टर विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम का शव आज सुबह नौबतपुर इलाके से बरामद किया गया था. काफी देर के बाद अब शव की पहचान कर ली गई है. डॉक्टर की पत्नी रिमझिम अपने पति के साथ श्री कृष्णा पुरी के सहदेव महतो मार्ग के पास स्थित कृष्णा कुंज अपार्टमेंट में रहती थी. जहां कल यानी मंगलवार की शाम वह अपने घर से निकली थी. रात में घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने सुबह सवेरे श्रीकृष्णापुरी थाने में इसकी लिखित सूचना भी दी थी. लेकिन थोड़ी ही देर बाद रिमझिम की डेड बॉडी मिलने की खबर सामने आ गई.


जिस वक्त नौबतपुर से डेड बॉडी बरामद की गई थी उस वक्त इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि महिला किसी अच्छे घर की रहने वाली है. पुलिस ने तत्काल डेड बॉडी की तस्वीरें पटना के तमाम थानों को शेयर किया और उसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाने तक मामला पहुंचते ही पहचान उजागर हो गई. बता दें रिमझिम चतुर्वेदी के पति विश्वजीत चतुर्वेदी एक डेंटिस्ट है. वहीं कृष्णा कुंज अपार्टमेंट के गार्ड से पूछ-ताछ में पता चला की डॉक्टर गाजीपुर में रहते थे और पत्नी यहां अकेले रहती थी. जो पटना में एक पार्लर चलाती थी जहां उनके निकले का कोई समय नहीं था.


पुलिस को मौका ए वारदात से एक गोली का खोखा भी मिला है. संभवतः रिमझिम को 7.62 एमएम की गोली से उसके मुंह में गोली मारी गई. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. मामला बेहद हाईप्रोफाइल माना जा रहा है इसलिए पुलिस अलग अलग एंगल से जांच कर रही है.