ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / पटना के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर: 10 मार्च से शुरु होगी...

पटना के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर: 10 मार्च से शुरु होगी सीनियर क्रिकेट लीग, जिला अंडर-19 टीम का भी सेलेक्शन होगा

07-Mar-2024 06:21 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में क्रिकेट एसोसियेशन पर कब्जे को लेकर छिड़ी लड़ाई के बीच बिहार क्रिकेट एसोसियेशन ने वहां लीग मैच कराने के लिए नयी कमेटी का गठन कर दिया है. बीसीए की ओर से बनायी गयी कमेटी न सिर्फ लीग मैचों का आय़ोजन करेगी बल्कि जिला टीम का भी चयन करेगी. पटना में 10 मार्च से सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग शुरू करने का फैसला लिया गया है.


बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने पटना जिला में क्रिकेट गतिविधियों के संचालन के लिए कमेटी बनायी है जिसका चेयरमैन राजेश कुमार को बनाया गया है. इसके संयोजक नितीन अभिषेक होंगे. वहीं, रहबर आबदीन और कृष्ण मुरारी को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है. बीसीए के निर्देश के बाद कमेटी की बैठक में जिला क्रिकेट लीग और सेलेक्शन ट्रायल कराने का फैसला लिया है.


इसकी जानकारी देते हुए चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि सीनियर डिवीजन लीग की शुरुआत 10 मार्च से होगी. वहीं, जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग की शुरुआत 17 मार्च से होगी। लीग संचालन के लिए धनंजय कुमार को संयोजक बनाया गया है. वे दोनों लीग मैचों का संचालन करायेंगे. उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों लीग के कार्यक्रम की घोषणा कर दी जायेगी.


पटना जिला अंडर-19 टीम का सेलेक्शन ट्रायल 

संचालन कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाले रणधीर वर्मा अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना टीम के गठन के लिए दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल 9 और 10 मार्च को शाखा मैदान ग्राउंड राजेंद्रनगर, पटना में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जायेगा. इस ट्रायल में भाग लने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण का ऑरिजिनल और फोटो कॉपी लेकर आयेंगे.