Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
25-May-2024 11:56 AM
By First Bihar
PATNA : पीएम नरेंद्र मोदी ने पटना के बिक्रम में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में जन सभा की। शनिवार को पीएम बिहार में एक के बाद एक तीन ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। पटना के बिक्रम के बाद वह काराकाट में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और बक्सर में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में जनसभा करेंगे।पीएम ने आज बिक्रम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 4 जून के लिए तैयार मनेर का लड्डू रखें। यहां के लड्डू में बड़ी ताकत होती है।
पीएम ने लोगों का उत्साह देखकर कहा कि ऐसा लग रहा कि आप लोग मनेर का लड्डू खाकर आए हैं। 4 जून के लिए मनेर के लड्डू तैयार रखिए। चुनाव के नतीजों का एग्जिट पोल चालू हो गया है। इंडी वाले गालियां दें तो मतलब साफ है कि NDA की सफलता का एग्जिट पोल आ गया है। 4 जून को नया रिकॉर्ड बनेगा। इसलिए 4 जून के लिए तैयार रखें मनेर का लड्डू।
पीएम ने कहा कि आपके लिए 24 घंटे मेहनत करने वाला सिर्फ मोदी है। दूसरी तरफ 24 घंटे आप से झूठ बोलने वाला इंडी गठबंधन है। एक तरफ मैं हूं, जो 24 घंटे सातों दिन विकसित भारत बनाने में जुटा हूं। दूसरी तरफ यह इंडी गठबंधन है। इनके पास काम नहीं है। समय ही समय है। इसलिए उनकी छुट्टी कर दी गई है। कुछ जेल में रहते हैं, कुछ बाहर हैं। इंडी गठबंधन दिन हो या रात, मोदी को गाली देने में जुटे रहते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी वालों का एक ही सूत्र है, अपना काम बनता-भाड़ में जाए जनता। बिहार में लालटेनिया लेकर घूम रहे हैं। ये लालटेन सिर्फ एक ही घर में रोशनी करती है। चारों तरफ अंधेरा हो जाए तो हो जाए। 30 साल में इसने एक ही घर में रोशनी की और चारों तरफ अंधेरा किया। लालटेनियों ने बिहार में अंधेरा ही फैलाया है। दूसरे के बेटे-बेटियों को पूछते तक नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव सांसद चुनने का नहीं बल्कि देश का पीएम चुनने का है। भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो इस दमदार देश का दम दुनिया के सामने दमखम के साथ रख सके।
पीएम ने कहा कि भारत को ऐसा पीएम चाहिए जो दुनिया के सामने अपनी बात दमखम के साथ रख सके। वहीं दूसरी और यह इंडी वाले हैं। इनकी योजना 5 साल में 5 पीएम देने की है। ये 5 पीएम के दावेदार कौन-कौन हैं। गांधी परिवार का बेटा, सपा परिवार का बेटा, NCP वाले परिवार की बेटी, आप पार्टी के आका की पत्नी, नकली शिवसेना परिवार का बेटा। ये सारे परिवारवाद मिलकर पीएम की कुर्सी पर म्यूजिकल चेयर खेलना चाहते हैं।
पीएम ने कहा कि बिहार ने एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। हमारा संविधान कहता है कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। बाबा साहेब अंबेडकर भी यही कहते थे। मगर आरजेडी, कांग्रेस के लोग मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। वर्ष 2024 के चुनाव में जब मैंने इन दलों की साजिश का पर्दाफाश किया तो इनकी एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण विरोधी करतूतें सामने आ गई हैं।