गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Nov-2023 06:33 PM
By First Bihar
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठ व्रतियों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना के छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले मंत्री तेजप्रताप यादव आज जेपी सेतु के पाया नंबर 93 स्थित छठ घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठ घाट का जायजा लिया और एक चीजों को देखा।
तेजप्रताप यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की। बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहारवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। कहा कि हम लगातार पटना के छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। कही कोई कमी तो नहीं रह गयी यह देखने के लिए हम निकले है। जहां कोई कमी दिखेगी उसे जिला प्रशासन की टीम के द्वारा पूरा किया जाएगा।
छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की गयी है। इसका मुख्य कारण महागठबंधन इंडिया की सरकार है इसलिए छठ घाट की बेहतर व्यवस्था की गयी है। बिहार सरकार ने यह व्यवस्था की है। कही से कोई कमी नहीं होने दिया जाएगा। छठ व्रतियों को घाट पर कोई असुविधा ना हो इसका ख्याल रखा गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए छठ घाटों पर व्यापक सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। वही वर्ल्ड कप फाइनल मैच पर तेजप्रताप ने कहा कि भगवान सूर्य से अराधना करेंगे कि इंडिया जीते। 

