ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में घूमे सीएम नीतीश, देखिये पूरी तस्वीर..

पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में घूमे सीएम नीतीश, देखिये पूरी तस्वीर..

02-Oct-2022 07:22 PM

PATNA: महासप्तमी के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न पूजा पंडालों और देवी मां के मंदिरों के दर्शन किये। सीएम नीतीश खाजपूरा, डाकबंगला सहित कई पूजा पंडालों में गये और मां की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से बिहार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे इस बात की कामना की। 


शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि में सातवें दिन महासप्तमी के मौके पर मां दुर्गा की सातवीं स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जा रही है। सदैव शुभ फल देने के कारण इनको शुभंकरी भी कहा जाता है। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इनका नाम कालरात्रि है। मां दुर्गा की सातवीं स्वरूप मां कालरात्रि तीन नेत्रों वाली देवी हैं। 


महासप्तमी के पावन मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की। सीएम नीतीश ने बिहार की खुशहाली की कामना मां अम्बे से की। इस दौरान उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी साथ थे उन्होंने भी मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। पटना के डाकबंगला चौराहे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। डाकबंगला चौराहे पर भव्य पंडाल बनाया गया है। वहीं पूरे इलाके को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। 


news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image