Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह Bihar News: होली मनाने ससुराल गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल
17-Aug-2024 05:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते दिनों यह बात कही थी कि अब बिहार में बालू और दारू माफिया की खैर नहीं है। राज्य में बालू और शराब माफिया का राज जल्द खत्म होगा। ऐसे लोगों को पकड़कर जेल में डाला जाएगा। सम्राट चौधरी की यह बात अब सच साबित होती नजर आ रही है।
पटना पुलिस ने एक नहीं बल्कि 51 बालू माफिया को दबोचा है। इनकी गिरफ्तारी पटना के बिहटा स्थित अमनाबाद के दियारा इलाके में अवैध बालू खनन करते हुई है। इस दौरान इनके पास से बालू का अवैध खनन करने की कई मशीनें और नावें पुलिस ने बरामद किया है। बालू माफिया के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई बतायी जा रही है।
यह भी बताया जाता है कि ट्रक के इंजन को मोडिफाई कर बालू माफिया खनन का काम कर रहे थे। उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस बात की जानकारी सिटी एसपी ने दी। बताया कि 51 बालू माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आगे भी बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।