ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

पटना के बाद वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, BHU गेट से 6KM लंबे रोड शो की शुरुआत, लोगों ने लगाए नारे..हमार काशी-हमार मोदी

13-May-2024 05:28 PM

By First Bihar

DESK: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को बिहार की राजधानी पटना में दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पक्ष में वोट देने की अपील लोगों से की। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया जो ऐतिहासिक बन गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव दिखे। 


पटना में रोड शो के बाद आज अगले दिन सोमवार को पीएम मोदी पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरिमंदिर गये सिखों के दूसरे सबसे बड़े तख्त श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका। जिसके बाद पीएम मोदी ने हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। एक दिन में तीन जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। जिसके बाद वो वाराणसी के लिए रवाना हो गये। बता दें कि पटना में मेगा रोड शो के बाद पीएम मोदी वाराणसी में आज शाम भव्य रोड शो की शुरुआत की। तीसरी बार उन्होंने वाराणसी से चुनावी हुंकार भरी। 


वाराणसी के बीएचयू गेट से पीएम मोदी ने रोड शो की शुरुआत की। जिसमें 5,000 से अधिक महिलाएं इस रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ चल रही हैं। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के साथ हैं। काशी में पीएम मोदी आज छह किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी बीजेपी ने कर रखी है। BHU गेट से 6KM लंबे रोड शो की शुरुआत हो गयी। इस दौरान लोगों ने हमार काशी-हमार मोदी का नारा लगाया। वाराणसी में रोड शो के बाद अगले दिन 14 मई को पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा।