Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट
09-Jul-2020 06:01 PM
PURNEA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहा है. राजधानी पटना में हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक चौक का नामकरण किया गया था. राजीव नगर के केसरी नगर इलाके में सुशांत सिंह राजपूत चौक का बोर्ड लगाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. अब इसी तरह का सम्मान उनके पैतृक गांव के लोगों ने भी दी है.
पूर्णिया के लाल को सम्मान देते हुए पुर्णिया नेशनल हाईवे पर बने फोर्ड कंपनी चौक का नाम आज से बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया है. इस चौक के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर सड़क का नामकरण भी किया जाना है. नगर निगम की महापौर ने शिलापट का फीता काट कर उद्घाटन किया. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूर्णिया के लोगो महापौर से उनकी स्मृति में चौक बनाने की मांग कर रहे थे. जिसे नगर निगम द्वारा स्वीकृती दे दी गयी. इस मांग को पूरा करते हुए सुशांत को पुर्णिया वासियों की ओर से श्रद्धाजंलि अर्पित की गई. पूर्णिया महापौर सविता देवी ने इस मौके पर कहा कि सुशांत के मौत पर लगातार जांच की मांग हो रही है, उन्होंने भी प्रधानमंत्री को सीबीआई (CBI) जांच के लिए पत्र लिखा है. इस चौक के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर सड़क का नामकरण भी किया जाना है.
दरअसल, इससे पहले भी बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में पटना के राजीव नगर स्थित उनके आवास को स्मारक के रूप में तब्दील करने का फैसला उनके घर वालों ने लिया है. बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर में 14 जून को मृत पाए गए थे. उनकी मौत की खबर सुनकर उनके प्रशंसक निराश हैं. उन्हें चाहने वाले लोग उनकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे. उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवाज भी उठाई जा रही है, बॉलीवुड के गलियारे में इस बात को लेकर काफी चर्चा भी है कि उन्हें बॉलीवुड में नेपोटिस्म का सामना करना पड़ रहा था. प्रतिभावान होने के बावजूद मौजूद उनसे फिल्मे छिन ली जा रही थी. उनके दोस्तों ने भी मुंबई पुलिस के सामने इस बारे में अपना बयान दर्ज कराया है.