बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की
19-Apr-2023 10:23 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में बालू माफियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना के बिहटा के बाद अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से आया है। जहां अवैध तरीके से बालू का खनन कर रहे बालू माफियों को अरेस्ट करने जब पुलिस टीम पहुंची तो बालू लदे ट्रक ने उनलोगों को रौंधना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर बालू माफिया की दबंगई देखने को मिली है। सदर थाना इलाके के गोलंबर पर बालू लदे ट्रक ने गश्ती दल को रौंदने की कोशिश की। जिसके पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि, मुजफ्फरपुर के सदर थाने के दारोगा नसीम अंसारी सोमवार देर रात गश्ती दल के साथ भगवानपुर चौक पर थे। तभी गोबरसही की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने तेजी से निकलने की कोशिश की। इस दौरान पुल पर खड़े गश्ती दल के सिपाही पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। सिपाही कूदकर सामने से हट गया। आसपास भी कई पुलिसकर्मी खड़े थे। गश्ती दल ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर ट्रक दौड़ाकर भागने लगा।
वहीं, इस बात की जानकारी दूसरी टीम को दी गयी तो वह टीम चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास ब्रह्मपुरा के पास भी ट्रक रोकने की कोशिश की गई। मगर ट्रक ड्राइवर चकमा देकर वहां से भाग निकला। फिर वह बैरिया गोलंबर पहुंचा तो वहां पहले से एक बस खड़ी थी, इसलिए ड्राइवर को ट्रक रोकना पड़ा। जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया। इसके साथ ही खनन निरीक्षक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आपको बताते चलें कि, पटना के बिहटा में सोमवार को बालू के अवैध खनन में लगे लोगों ने महिला पदाधिकारी की जमकर पिटाई कर दी। बालू माफिया से जुड़े अपराधियों ने महिला खनन अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को दौड़ाकर और पटक-पटक कर पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।