PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
12-Jan-2024 07:15 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर पटना में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। पटना के बाद अब बिहार के अन्य जिलों में भी स्कूलों को बंद करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में 8वीं तक की कक्षाओं के संचालन पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पटना के बाद मुजफ्फरपुर में भी कड़ाके की ठंड को लेकर आगामी 16 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर डीएम ने आगामी 16 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किया है। वहीं वैशाली में भी डीएम यशपाल मीणा ने 16 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। वैशाली में 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे के बीच संचालित होंगी।
वहीं शिवहर में भी भीषण ठंड और शीतलहर को लेकर 16 जनवरी तक निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। शिवहर डीएम पंकज कुमार ने बढ़ते ठंड को लेकर आदेश जारी किया है। 8वीं तक की सभी कक्षाएं नहीं चलेंगी जबकि 9वी से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9.30 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित की जाएंगी। इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और मधुबनी में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन का समय बदला था जो नाकाफी साबित हो रहा था। स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जिला प्रशासन ने आगामी 16 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।