Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
20-Feb-2023 10:36 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है. तजा मामला आरा और समस्तीपुर से है जहां दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बेखौफ होकर फायरिंग की. इस दौरान दोनों जगहों की घटनाओं में 4 लोग घायल हो गए.
बता दे कि भोजपुर जिले के आरा में अपराधियों ने एक आभूषण कारीगर समेत दो लोगों को गोली मार दी. इस हमले में दोनों बाल-बाल बचे. इलाज के लिए दोनों को सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां इलाज चल रहा है. दो अलग-अलग घटना में घायल हुए हैं. बता दे पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र की है शीतल टोला मोहल्ले में रविवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण दुकान पर काम करने वाले कारीगर को गोली मार दी. बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार घायल आभूषण कारीगर ने बताया कि जब वो रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे तो नशे में धुत्त बदमाशों ने उन्हें रोका और पैसे मांगने लगे. जब उनसे इसे लेकर कहासुनी हो गयी तो बदमाशों ने गोली मार दी और भाग गए. आरा में एक और घटना नवादा थाना क्षेत्र में घटी है.
वहीं दूसरी घटना समस्तीपुर की है जहां बदमाशों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. यह वारदात विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की है. जहां भजनगामा गांव में बदमाशों ने दो युवकों उदय गिरी और रोहित गिरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. एक युवक के जांघ में गोली लगी है जबकिजानकारी सामने आ रही है कि दूसरे युवक को भी करीब 3 से 4 गोली लगी है. जहां दोनों की मौत हो गई.