ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना के बाद अब इस जिले में डबल मर्डर: बदमाशों ने गोली मारकर दो लोगों को मौत के घाट उतारा, कहां है बिहार पुलिस?

13-Jul-2024 11:47 AM

By First Bihar

MUNGER: राजधानी पटना के दानापुर में बारात में घुसकर दो लोगों की हत्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने मुंगेर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और छानबीन कर रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक मोड़ के पास की है।


दरअसल, मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांक मोड़ पर संगीता लाइन होटल के पास खड़ी कार में सवार दो लोगों की दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार कार सवार जैसे ही संगीता लाइन होटल के पास रुके और होटल के स्टाफ को 500 का नोट दे दो रजनीगंधा लाने का कहा, तभी पहले से रेकी कर रहे दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया।


इस गोलीबारी में कार चालक और एक अन्य व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर ही मौत गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतक की पहचान हो चुकी है। दोनों कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी मंजीत मंडल और चंदन कुमार है।


एसडीपीओ ने कहा कि इस बात का भी पता चला कि मंजीत मंडल प्रॉपर्टी डीलर का काम किया करता था और इसका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है, जिसे पुलिस खंगाल रहीं है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना स्थल से कई खोखा को भी पुलिस ने बरामद किया है। छानबीन चल रही है, अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।