ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटना के अटल पथ पर 45 लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी कई थानों की पुलिस

15-Nov-2021 03:39 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. अटल पथ पर दिनदहाड़े 45 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


news image


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के अटल पथ पर दिनदहाड़े प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों से 45 लाख रुपये की लूट हुई है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है. 


news image


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 10 पर 6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. कहा जा रहा है कि ये कर्मचारी वैशाली हौंडा के थे. बता दें कि वैशाली हौंडा पूर्व सांसद वीणा साही की कंपनी है. इसी कंपनी के कर्मचारियों से लूटपाट की गई है. 


कर्मचारियों ने बताया कि वे वैशाली हौंडा का ही पैसा लेकर बैंक ऑफ़ इंडिया में जमा करने जा रहे थे. तभी अटल पथ पर 6 की संख्या में अपराधी मौके पर पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर उन्होंने लूटपाट की. कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई है. 


news image


फिलहाल इस घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया है. सूचना पर कई थाने की पुलिस पहुंच चुकी है. कमचारियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने की बात कह रही है.