Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
13-Sep-2020 09:57 AM
By Badal
PATNA : देशभर में आज NEET 2020 की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. पूरे भारत में परीक्षा केन्द्रों की संख्या 2 हजार 546 से बढ़कर 3 हजार 843 कर दी गई है जबकि बिहार में परीक्षा के मात्र दो ही केंद्र बनाये गए हैं. राजधानी पटना में 178 तो वहीं गया जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं. गौरतलब है कि नीट की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी.
राजधानी पटना स्थिति कॉलेज ऑफ कॉमर्स और अनुग्रह नारायण कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं. आपको बता दें कि पटना में कुल 72 हजार 361 तो वहीं गया में 6 हजार 599 अभ्यर्थी नीट की परीक्षा में बैठेंगे जबकि देश भर में 15 लाख 97 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
हालांकि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी लेकिन छात्रों को केंद्र पर पहले आने के निर्देश दिए गए हैं. इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विभाग ने कई नयी गाइडलाइन्स भी जारी की हुई है जिनका पालन करना अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा.
परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए भारी मात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी उसके बाद उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. वहीं किसी रोग से ग्रसित अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए विभाग से इजाजत लेना अनिवार्य किया गया है.