ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ! दाउद के गुर्गे एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी से...

पटना का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन ! दाउद के गुर्गे एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी से बिहार पुलिस सवालों के घेरे में

09-Jan-2020 01:03 PM

PATNA : पटना से अंडरवर्ल्ड डॉन  दाउद इब्राहिम के गुर्गे  एजाज लकड़ावाला की गिरफ्तारी से बिहार के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं किआखिरकार महाराष्ट्र पुलिस जिसे वर्षों से तलाश रही थी वो पटना कैसे पहुंच गया। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि कहीं किसी साजिश को अंजाम देने की योजना तो नहीं थी। बिहार पुलिस का खुफिया तंत्र कैसे फेल हो गया।


एजाज लकड़ावाला को महाराष्ट्र पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पटना के जक्कनपुर इलाके से मीठापुर फ्लाइओवर के पास से  दाउद के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस मुख्यालय से मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस एसटीएफ की टीम और पटना पुलिस भी मुंबई पुलिस के साथ इस ऑपरेशन में शामिल थी। बताया जा रहा है कि पूरा ऑपरेशन की पुलिस मुख्यालय मॉनिटरिंग कर रहा था।  पुलिस मुख्यालय के मुताबिक एजाज लकड़ावाला पटना के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में था। 


दाउद के गुर्गे की गिरफ्तारी में बिहार पुलिस अपने पीठ जरुर ठोक रही है पर सवाल ये भी उठ रहे हैं कि आखिर बिहार पुलिस का अपना खुफिया तंत्र कहां था। पुलिस को इसकी सीधी जानकारी क्यों नहीं थी सारी कवायद महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर की गयी। सवाल उठाना लाजिमी भी है कि पिछली कई आतंकवादी गतिविधियों के तार कहीं न कहीं बिहार से जुड़ते रहे हैं। 

बता दें कि एजाज लकड़ावाला महाराष्ट्र पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। एजाज पर रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के मामले मुंबई और दिल्ली में 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि कभी किसी दौर में वह छोटा राजन गैंग का मेंबर था।