ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बहन के अफेयर से परेशान था नाबालिग लड़का, बॉयफ्रेंड के फोन से दे दी पटना जंक्शन उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

19-Oct-2023 03:41 PM

By First Bihar

PATNA: बीते 13 अक्टूबर को पटना जंक्शन के उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य को फोन पर किसी शख्स ने पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना दी थी। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। अफवाह उड़ाने के मामले में रेल पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को पकड़ा है। गिरफ्त में आए लड़के ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया है वह चौंकाने वाला है।


दरअसल, बीते शुक्रवार की दोपहर एक शख्स ने उप स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य जेआर पांडेय को फोन किया और बताया कि पटना जंक्शन पर बम प्लांट किया गया है। स्टेशन पर बम की सूचना मिलने के बाद अधिकारी ने इसकी जानकारी रेल पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दी। बम की खबर मिलने के बाद रेल पुलिस और वरीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में पुलिस की टीमें स्टेशन परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया और चप्पे चप्पे की सघन जांच की थी लेकिन ऐसी कोई वस्तू नहीं मिली थी।


पुलिस फोन करने वाले का पता लगाने में जुट गई थी। इसी दौरान रेल पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को पकड़ा। रेल पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो नाबालिग लड़के ने जो जानकारी दी उसे सुनकर पुलिस दंग रह गई। किशोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के अफेयर से काफी परेशान था और बहन के बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसके मोबाइल से रेलवे कंट्रोल पर फोन कर बम की झूठी सूचना दी थी।