Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
30-May-2023 10:27 PM
By First Bihar
PATNA: पत्नी के रवैय्ये से परेशान पति ने सोमवार की देर शाम पटना पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस की नींद उड़ गयी थी। रातभर पुलिस ने हरेक प्लेटफार्म पर सर्च अभियान चलाया। डॉग स्क्वायर्ड की टीम और बम निरोधक दस्ता को सर्च अभियान में लगाया गया। पटना जंक्शन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई लेकिन किसी तरह का संदिग्ध सामान हाथ नहीं लगा।
अगले दिन जब पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया जिससे बार-बार धमकीभरा कॉल आया था। तब धमकी देने वाले का लॉकेशन मिलते ही पुलिस ने उसे सहरसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसकी बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और उसके लवर को फंसाना चाहता था। इसलिए पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीआरपीएफ के भगौड़े राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश ने अपनी पत्नी पूजा के मोबाइल नंबर से ही धमकी दिया था। पत्नी के मोबाइल में जो सिम लगा हुआ है वो उसके बॉयफ्रेंड दीप शंकर ने दिया था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।
बॉयफ्रेंड शंकर के चक्कर में उसकी पत्नी पूजा उसे छोड़कर पूर्णिया चली गयी थी। जिसके बाद राजेश के दिल में बदले की आग जल रही थी। वह पत्नी और उसके लवर से बदला लेना चाहता था। दोनों को किसी बड़े मामले में फंसाना चाहता था और इसीलिए उसने पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी पत्नी के मोबाइल नंबर से दिया था। लेकिन पुलिस की तत्परता से वह पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।