ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / पटना जंक्शन पर पॉर्न फिल्म दिखाने का मामला: कोलकाता पहुंची GRP की टीम,...

पटना जंक्शन पर पॉर्न फिल्म दिखाने का मामला: कोलकाता पहुंची GRP की टीम, एजेंसी के लोगों से होगी पूछताछ

22-Mar-2023 02:18 PM

By First Bihar

PATNA: पटना जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगी टीवी स्क्रीन पर पॉर्न फिल्म चलने के मामले में जांच तेज कर दी गई है।बीते 19 मार्च की सुबह हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। इस मामले को लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने दो केस दर्ज किए थे। दानापुर डीआरएम ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसी दत्ता स्टूडियो को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। अब मामले के जांच के लिए पटना जीआरपी की टीम कोलकाता पहुंची है।


दरअसल, पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी थी जब वहां लगे टीवी स्क्रीन पर अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा था। 19 मार्च को टीवी स्कीन पर अश्लील वीडियो चलता देख यात्री हैरान हो गये थे। इस मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की और आईटी एक्ट के तहत राजकीय रेल थाने में संबंधित एजेंसी दत्ता स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जीआरपी, आरपीएम और रेलवे की स्पेशल टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।


शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार के निर्देश पर संबंधित एजेंसी दत्ता स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड से करार को रद्द कर दिया गया था और एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। इसी सिलसिले में आज जीआरपी की टीम कोलकाता पहुंची है और दत्ता स्टूडियो पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर, पटना रेलवे स्टेशन पर चले अश्लील वीडियो को लेकर महिला पोर्न स्टार केंद्रा लस्ट ने अपना फोटो ट्वीट किया था और साथ ही #BiharRailwayStation भी लिखा था।