ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पटना जाने के लिए घर से निकला था BMP का जवान, रेलवे ट्रैक...

पटना जाने के लिए घर से निकला था BMP का जवान, रेलवे ट्रैक पर मिला खून से सना शव

02-Jul-2023 12:49 PM

By First Bihar

GAYA: खबर गया से आ रही ह, जहां रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक से बीएमपी 5 के जवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना गया-पटना रेलखंड के गंगापुर गांव के पास की है।


मृतक बीएमपी 5 के जवान की पहचान जहानाबाद के हुलासगंज निवासी टीपू कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीएमपी का जवान दीपू कुमार दास पटना जाने के लिए चाकंद स्टेशन पर सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैन से गिरकर जवान की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जवान की मौत ट्रेन से गिरकर हुई या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।