ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / news / पटना: जन समस्याओं को लेकर जाप युवा परिषद ने निकाला लोक न्याय मार्च,...

पटना: जन समस्याओं को लेकर जाप युवा परिषद ने निकाला लोक न्याय मार्च, सत्ता का दुरुपयोग कर पप्पू यादव को जेल भेजा गया-राजू दानवीर

13-Jun-2021 06:50 PM

PATNA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी युवा परिषद द्वारा पटना में लोक न्याय मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने सरकार पर जमकर हमला बोला। राजू दानवीर ने कहा कि वे राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई की मांग करते हैं। क्योंकि उन्हें जिस तरीके से जेल भेजा गया था वो बिल्कुल गलत है जिसकी देश भर में निंदा हुई। सरकार पर हमला बोलते हुए राजू दानवीर ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर पप्पू यादव को जेल भेजा गया है। इसलिए बहरी और निकम्मी सरकार की निंद को तोड़ने के लिए जन अधिकार पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है और आज भी इसी कड़ी में जाप ने यह लोक न्याय मार्च निकाला है।  


news image


जाप अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई, पढ़ाई नहीं तो शुल्क नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने, कृषि को मनरेगा से जोड़ने, बेरोजगारी भत्ता देने की पांच सूत्री मांगों को जन अधिकार पार्टी ने सरकार के समक्ष रखा। न्याय मार्च के दौरान जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि हमारी पार्टी जनता के हित से जुड़े  शिक्षा, स्वास्थ्य कृषि और रोजगार के लिए सरकार से मांग करती है। बिना पढ़ाई स्कूलों में फीस माफ हो, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त हो, कृषि को मनरेगा में शामिल किया जाए और बेरोजगार युवा को 5 हजार रुपये भत्ता दिया जाए। अगर इन मांगों को सरकार नहीं मानती है। तो पार्टी आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वही जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई की भी मांग की गयी।