PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
26-Apr-2024 07:43 AM
By First Bihar
PATNA : पटना जंक्शन के पास पाल और अमृत होटल में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें झुलसने से तीन महिलाओं सहित छह की मौत हो गई। 20 अन्य घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है। फिलहाल पीएमसीएच में 12 लोग भर्ती है। इसके बाद अब इस मामले में दोनों होटलों के मालिकों पर FIR दर्ज हुई है।
दरअसल, पटना जंक्शन इलाके में भीषण अग्निकांड के बाद पाल और अमृत होटल के मालिकों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर के आवेदन पर पुलिस ने धारा 304 ए के तहत एफआईआर की। आरोप है कि होटल मालिकों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की है। अमृत होटल कारोबारी रमी सिंह का है, जबकि पाल के संचालक नीरज कुमार हैं।
बताया जा रहा है कि पाल होटल के निचले तल्ले पर रेस्टोरेंट का किचेन है, जबकि पहले तल्ले पर रेस्टोरेंट। रेस्टोरेंट कर्मी रंजन ने बताया कि सिलिंडर में गैस खत्म हो गयी। इसके बाद दूसरा सिलिंडर लाया गया। वह पहले से लीक था। इससे पहले से जल रही गैस से उसमें आग लग गई। पलक झपकते ही आग फैली और दोनों सिलिंडर से धधकने लगी। आग पास की कड़ाही में खौल रहे तेल में लगी। फिर एसी का पाइप जद में आ गया। तेजी से आग फैलते देख रेस्टोरेंट कर्मी शोर मचाते भागने लगे। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पाल होटल के ऊपरी तल्ले व बगल के अमृत होटल तक पहुंच गई। अमृत होटल के निचले तल्ले पर पंजाबी-नवाबी रेस्टोरेंट जबकि बीच वाले फ्लोर में बैट्री दुकान है।