ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Patna : होली पर शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का हल्ला बोल, मचा हड़कंप

14-Mar-2022 08:33 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : बरिये पुलिस के निर्देश पर होली त्योहार में शांति कायम रखने के लिए राजधानी के सभी थाना क्षेत्र में अपराधी और शराब माफिया के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी जारी है। ताजा मामला है पटना सिटी का है जहां पुलिस ने रेड डाल कर होली त्योहार में शराब की बिक्री के लिए रखा गया भारी मात्रा RF स्टॉक को बरामद किया, दुसर तरफ इस रेड से शराब माफियाओं में हड़कंप मंचा हुआ है.


घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के मंसूर गंज मुशहरी और पत्थर घाट इलाके का है. जहां से पुलिस ने शराब की बिक्री के लिए रखा गया भारी मात्रा RF स्टॉक को बरामद किया. वहीं दूसरी तरफ रविवार की देर शाम मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर अतरदह इलाके में ताड़ी दुकान की आड़ में मिलावटी शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने रेड की. ताड़ी के ठिकाने को ध्वस्त किया गया. साथ ही लाठी चटकाते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी गई. इससे आक्रोशित महिला और पुरुष सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया.


उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया. इस कारण इलाके में अफरातफरी मच गई. लोगों के आक्रोश को देख पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा. इसमें पुलिसकर्मी समेत कई लोग चोटिल हो गए. इस बीच अनियंत्रित स्थिति की सूचना पर नगर, सदर, मिठनपुरा समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरडीएस कालेज के समीप आकर सभी पुलिसकर्मी रुक गए लोगों का आक्रोश देख पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर दोबारा छापेमारी करने की हिम्मत नहीं हुई.