BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
04-Feb-2023 08:52 PM
By First Bihar
PATNA: पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। 5 फरवरी को शपथ लेंगे। पटना हाईकोर्ट की ओर से चीफ जस्टिस करोल और जस्टिस अमानुल्लाह के सम्मान में आज विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी अधिवक्ता संघ, महाधिवक्ता पीके शाही और केन्द्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डॉ. केएन सिंह भी मौजूद थे।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 3 चीफ जस्टिस और 2 जस्टिस के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए की थी। इसमें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का नाम भी शामिल था। इन दोनों के अलावा राजस्थान HC के चीफ जस्टिस पंकज मित्तल, इलाहाबाद HC के जस्टिस मनोज मिश्रा और मणिपुर HC के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार के नाम भी शामिल था। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गयी है।