ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / पटना HC और जदयू ऑफिस के साथ ही साथ चिराग पासवान की...

पटना HC और जदयू ऑफिस के साथ ही साथ चिराग पासवान की पार्टी ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

15-Aug-2024 10:16 AM

By First Bihar

PATNA : पूरा देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। गांधी मैदान में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में रोजगार, कानून व्यवस्था और सड़क निर्माण से लेकर कई अहम विषयों पर अपनी बात रखी। इसके बाद अब पटना हाईकोर्ट और जदयू ऑफिस के साथ ही साथ चिराग पासवान की पार्टी ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। 


दरअसल, पटना हाई कोर्ट में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। यहां मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन ने किया झंडातोलन किया। इस दौरान हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश और कर्मी मौजूद रहे। इसके साथ ही  हाई कोर्ट के कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की की गई प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा जदयू ऑफिस में भी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने झंडातोलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश और बिहारवासियों को बधाई। देश भर में सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी इतिहास रचने का काम करेगी।


वहीं, लोजपा (आर )के प्रदेश दफ्तर ने भी 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता ने देश और बिहार वासियों को इस आजादी के महापर्व की बधाई दी और कहा कि देश हर दिन आगे बढ़ रहा है और हमलोग इसमें बढ़चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं। हमारी पार्टी बिहार  फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के विजन पर काम कर रही है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। 


उधर, प्रदेश भाजपा दफ्तर में भी आजदी का महोत्सव मनाया गया। इस दौरान पार्टी के महिला कार्यकर्त्ता और नेत्री के साथ तमाम संगठनों के नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। यहां झंडातोलन के उपरांत आजदी में योगदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया और उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।