Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
21-Sep-2023 08:44 AM
By First Bihar
PATNA : पटना से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया तय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह बिहार की दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इस पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार का किराया 1200 और एग्जीक्यूटिव क्लास 2300 रुपये होगा। इसमें कैटरिंग चार्ज शामिल नहीं है। उद्घाटन के एक से दो दिन बाद यात्री इसमें सफर कर सकेंगे।
वहीं, इस ट्रेन के आरक्षण करवाने को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि ट्रेन का किराया भी अगले एक से दो दिन में रेलवे के सर्वर में फीड कर दिया जाएगा। इसके बाद टिकट बुक करा सकेंगे। ट्रेन के परिचालन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 24 सितंबर को पटना जंक्शन पर इसका उद्घाटन कार्यक्रम होगा। इसको लेकर एजीएम, एडीआरएम, सीनियर डीसीएम, वरीय परिचालन अधिकारी समेत कई अफसरों ने इस पर मंथन किया। सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार के मुताबिक, रेलवे बोर्ड बुकिंग को लेकर जल्द दिशा-निर्देश देगा।
मालूम हो कि, पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन दोनों शहरों के बीच का सफर करीब साढ़े छह घंटे में पूरा करेगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 530 किलोमीटर है। इस रूट पर यह सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी। रेलवे ने अभी फाइनल शेड्यूल साझा नहीं किया है। माना जा रहा है कि पटना में यह सुबह 8 बजे खुलकर दोपहर ढाई बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रायल रन के दौरान भी यही टाइमिंग रखी गई थी।
आपको बताते चलें कि, यह ट्रेन पटना-रांची वंदे भारत की अपेक्षा तेज चलेगी। पटना से हावड़ा पहुंचने में यह गाड़ी साढ़े छह घंटे से कम समय लेगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 और औसत 80 किमी प्रति घंटे होगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए वंदे भारत ट्रेन में स्वचालित तकनीक से बंद व खुलने वाले दरवाजे हैं। ये दरवाजे तब तक नहीं खुलेंगे जब तक ट्रेन पूरी तरह से रुक न जाए। इसके साथ ही बेहतर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर सिस्टम, आपातकालीन खिड़कियां, आपातकाल में यात्रियों को गार्ड व ड्राइवर से बात करने लिए टॉक बैक सिस्टम भी है।