BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
03-May-2023 02:57 PM
By First Bihar
PATNA: देश में तीन दिन गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई है। यानी गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं पूरे देश में तीन, चार और पांच मई को रद्द रहेंगी। आपको बता दें पटना एयरपोर्ट से हर एक दिन गो फर्स्ट की कुल 5 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु उड़ान भरती हैं।
अचानक से फ्लाइट्स के अगले तीन दिनों तक कैंसिल किए जाने की वजह से पटना से सफर करने वाले पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गई है। एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स परेशान हो गए हैं। सही जानकारी नहीं मिल पाने के कारण वो हंगामा करने लगे। एयरलाइंस ने इसकी सूचना डीजीसीए को दी। एयरलाइंस ने यह फैसला पैसों की कमी की वजह से लिया है।
दरसअल, रांची एयरपोर्ट से गो फर्स्ट एयरलाइंस की चार फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरती हैं। इसमें बेंगलुरु-रांची, मुंबई-रांची और रांची-दिल्ली की दो फ्लाइट रद्द कर दी गयी है। इसको लेकर एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि दो दिनों तक गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य एयरलाइंन पर दबाव बढ़ेगा। इस वजह से से दूसरे एयरलाइंस की रांची-बेंगलुरु का टिकट 7626 से 10373 रुपये और रांची-नयी दिल्ली का किराया 9423 रुपये से लेकर 31293 रुपये में मिल रहा है।
वहीं, इसको लेकर गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने बताया कि, प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं होने के कारण एयरलाइन के करीब 28 विमान संचालन से बाहर हैं। यह कंपनी के बेड़े में शामिल कुल विमानों का करीब आधा है। इस कारण एयरलाइन के सामने नकदी का संकट पैदा हो गया है।
आपको बताते चलें कि, वाडिया समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी गोफर्स्ट ने स्वैच्छिक रूप से दिवालिया प्रक्रिया के लिए नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की दिल्ली बेंच में आवेदन किया है। साथ ही विमानन कंपनी ने गहरे नकदी संकट के चलते तीन और चार मई यानी दो दिन के लिए अपनी विमान सेवा रोक दी है।