BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
27-Nov-2021 08:19 AM
PATNA : राजधानी पटना में तीन दिन पहले डॉ विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में रहने वाली रिमझिम की हत्या सुपारी किलिंग के जरिए कराई गई।
इसके पीछे बालू माफिया का हाथ है। पटना पुलिस ने जो खुलासा किया है। उसके मुताबिक डॉक्टर की पत्नी रिमझिम बालू और गिट्टी के साथ-साथ से जमीन का भी कारोबार करती थी। ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ-साथ उसने और भी कारोबार खड़ा कर रखा था और इसी में उसकी जान चली गई। पटना पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पालीगंज के बालू माफिया रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। रिमझिम का विवाद रोहित से ही चल रहा था और उसी ने सुपारी देकर रिमझिम की हत्या कराई।
पटना पुलिस को अब तक इस मामले में कार के मालिक के कमल के साथ-साथ रोहित और शूटर समेत पांच लोगों को उठा चुकी है। इनमें से एक पटना का रहने वाला है। दरअसल पुलिस के सामने जो जानकारी आई उसके मुताबिक रिमझिम का कारोबार बालू गिट्टी का था और इसी का मोटा पैसा रोहित के साथ उसने लगा रखा था। रिमझिम अब उसे बार-बार रकम मांग रही थी इसी को लेकर विवाद बढ़ता गया और आखिरकार बालू माफिया रोहित ने रिमझिम की हत्या करा दी।
पुलिस को अभी भी रिमझिम के मोबाइल फोन का इंतजार है। रिमझिम का मोबाइल फोन अब तक पुलिस को नहीं मिल सका है। मोबाइल फोन कई अहम राज खोल सकता है। आपको बता दें कि मंगलवार की शाम 4 बजे रिमझिम सहदेव महतो मार्ग स्थित अपने पार्लर से निकली थी और उसकी लाश नौबतपुर में बुधवार की सुबह बरामद की गई थी। घटना के बाद पुलिस को शुरुआत से ही इस बात का शक था कि किसी करीबी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब रिमझिम के मोबाइल का सीडीआर खंगाला तो पटना के ही रहने वाले एक शख्स का नंबर मिला। पुलिस ने इसी के आधार पर छानबीन शुरू की और सारी हकीकत सामने आ गई। आपको बता दें कि गाजीपुर के डेंटिस्ट डॉक्टर विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम पटना में ब्यूटी पार्लर चलाने का काम करती थी।