मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Feb-2023 03:24 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के पटना गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में दो अलग- अलग पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। इसमें से दो की मौत रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दैरान ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जबकि एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
दरअसल, पटना - गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो अलग-अलग घटनाओं में दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। पहला हादसा पटना गया रेलखंड के पुनपुन स्टेशन का बताया जा रहा है। वहीं दूसरा हादसा पटना गया रेलखंड के पोठही स्टेशन पर हुआ है जहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ कर मौत हो गई है।
वहीं, इस घटना का शिकार हुए लोगों में एक पुरुष मृतक की पहचान कर ली गई है, जो पुनपुन थानांतर्गत अलौदीचक का रहने वाला था। इसका नाम फिकर पासवान बताया जा रहा है। वहीं, बाकी के दो शवों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मसौढ़ी तारेगना रेल पुलिस पटना गया रेलखंड पर पहुंची ओर तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
इधर, इस घटना को लेकर तारेगना रेल पुलिस के एएसआई नंद बिंद शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें स्थानीय लोगों ने फोन करके दी। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची ओर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया गया है। तीनों शवों में से एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है अन्य की पहचान करने में पुलिस की टीम लगी हुई है।