ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना गैंगरेप मामले को सुलटाने की हुई थी कोशिश ?, लड़की और आरोपी...

पटना गैंगरेप मामले को सुलटाने की हुई थी कोशिश ?, लड़की और आरोपी बॉयफ्रेंड की कॉल रिकार्डिंग आई सामने, सुनें दोनों की पूरी बातें

14-Dec-2019 04:46 PM

PATNA : राजधानी में चर्चित गैंगरेप मामले में एक नया मोड़ आया है. पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए जहां एक ओर सड़क पर स्टूडेंट प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर पीड़ित छात्रा और उसके आरोपी बॉयफ्रेंड विपुल के बीच हुई बातचीत की एक कॉल रिकार्डिंग सामने आई है. पटना विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं दोषियों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं, वायरल ऑडियो में आरोपी प्रेमी विपुल और पीड़िता के बीच इस मामले को लेकर काफी तथ्यों का पर्दाफाश होता हुआ दिखाई दे रहा है.

क्या हुई है दोनों के बीच पूरी बातचीत -
गैंगरेप के आरोपी बॉयफ्रेंड विपुल और पीड़िता के बीच हुए बातचीत के वायरल ऑडियो से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले को आपस में सुलटाने की कोशिश हुई थी. वायरल ऑडियो में लड़की यह कह रही है कि 'हेल्लो, विपुलवा...' उसे जवाब मिल रहा है 'हां, विपुल बोल रहे हैं.' लड़की कहती है कि 'आवाज क्यों नहीं निकल रही थी थोड़ी देर पहले...' इसपर आरोपी विपुल जवाब दे रहा है कि 'आवाज नहीं निकल रहा है. हम बतिया रहे हैं. हम अभी इधर काम पर हैं. हम तुमसे पूछ लें एक बार कंफर्म कि जब उस दिन भइया के सामने बात आई थी. उस वक्त तुम्हारा मुंह क्यों नहीं खुला ? जब सबकुछ सामने था. जब सारा मैटर क्लियर करवाने के लिए सबको सामने खड़ा कराये थे. इसपर पीड़िता कहती है कि 'किसलिए फोन किये हो ?' लड़का कह रहा है कि 'कौन पढ़ा रहा है इतना, कौन पढ़ा रहा है ?' इसपर लड़की जवाब देती है 'हमको ISIS (पढ़ा रहा है)' इतने में विपुल फोन वापस नहीं करने की बात कहकर कॉल डिस्कनेक्ट कर देता है.


आरोपी बॉयफ्रेंड विपुल और मनीष ने किया सरेंडर, एक गिरफ्तार
आरोपी बॉयफ्रेंड विपुल और उसका दोस्त मनीष शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं. वहीं शनिवार को लगातार प्रदर्शन जारी रहने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को अरेस्ट कर लिया. अभी भी चौथा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. आपको बता दें कि राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में 20 साल की एक कॉलेज की छात्रा के साथ उसके साथ पढ़ने वाले 4 दोस्तों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. 


सीएम से मिले PUSU के नवनिर्वाचित सदस्य
पटना में छात्र गांधी मैदान कारगिल चौक पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठिचार्ज भी करना पड़ा. पुलिस को उन्हें भागने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. उधर पीयू छात्रसंघ के नवनिर्वाचित सदस्यों ने इस मामले को लेकर सीएम नीतीश से मिलकर बातचीत की. आक्रोशित छात्र इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराने की मांग कर रहे हैं. दोषियों को फांसी देने की भी मांग उठ रही है.