Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
10-Jan-2022 08:20 AM
PATNA : खबर पटना राजधानी से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने फ्लिप्कार्ट के ऑफिस में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जहां नौ नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने सिर्फ दस मिनट में करीब 12 लाख कैश और अन्य सामान लूट लिए. जब वहां उपस्थित एक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने यूज़ पिस्टल के बट से घायल कर दिया.
घटना दीघा आशियाना रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट सेंटर का है. जहां रविवार की रात आठ बजे डकैतों ने धावा बोल दिया. जानकारी के अनुसार 9 नकाबकोश अंदर आए और लाखों की डकैती क्र गए. विरोध करने पर अपराधियों ने सेंटर में मौजूद कर्मी पंकज को पिस्टल की बट से जख्मी कर दिया. सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए. कैश, सामान और डीवीआर लेकर सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए.
दीघा, राजीव नगर, बुद्धा कालोनी सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची. सिटी एसपी अंबरीष राहुल और SSP भी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए. जख्मी पंकज को उपचार के लिए भेजा गया है. फ्लिपकार्ट का दीघा आशियाना रोड पर इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लि. के नाम से सेंटर है. दीघा थाना से करीब है. रोज रात में सेंटर पर कैश कलेक्शन का मिलान किया जाता है. यहां एक दर्जन से अधिक कर्मी काम बने हैं.