ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना: एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाए जाने से बिगड़ी BDO की तबीयत, शिकायत के बाद प्राइवेट क्लिनिक में की गई छापेमारी

02-Aug-2021 09:09 PM

PATNA: खबर पटना से है जहां मरीज की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किए जाने का एक मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला दिखवारा बीडीओ से जुड़ा है जिन्हें प्राइवेट क्लिनिक में एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगा दिया गया। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद दिघवारा बीडीओ की तबीयत बिगड़ गयी।


जिसकी शिकायत उन्होंने पटना डीएम और एसएसपी से की। शिकायत के बाद ड्रग्स विभाग की टीम ने बोरिंग रोड स्थित निजी क्लीनिक में छापेमारी की। इस दौरान कई एक्सपायर्ड दवाईयां बरामद की गयी। क्लीनिक से 2020 की एक्सपायर्ड दवाएं भी जब्त की गयी है। 


पुलिस के साथ ड्रग्स विभाग की टीम को देख इलाके के लोग कुछ देर के लिए समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। लेकिन जब लोगों ने जब्त दवाइयों को देखा तब जाकर पूरा मामला समझ में आया। दिखवारा बीडीओ ने इसकी जांच किए जाने की मांग की है।