बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
14-Jul-2022 07:33 AM
PATNA : राजधानी पटना में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है इसकी और लगातार अपराधी खोल रहे हैं पटना में बेखौफ अपराधियों ने अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस वालों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है पटना के अंदर एक ऑन ड्यूटी चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बिक्रम इलाके की है।
बिक्रम में बीती रात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। ऑन-डियूटी चौकीदार को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुलिस छानबीन जुटी हुई है। वारदात के बाद चौकीदार के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है।
इस घटना को लेकर जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीती रात डायल 112 टीम पेट्रोलिंग पर थी तभी बिक्रम थाना इलाके के नगहर मोड़ के पास उसे एक पुलिस वाले की डेड बॉडी मिली। पुलिस वाले की डेड बॉडी मिलने के बाद जब उसकी पहचान की गई तो वह बिक्रम थाना में ही तैनात चौकीदार विनोद कुमार की निकली। विनोद कुमार नगहर गांव के निहोरा पासवान के बेटे थे। निहोरा पासवान भी चौकीदार रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार के ऊपर पहले भी हमला हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में रास्ते को लेकर बिनोद का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है।